रिटायर दरोगा और बेटे की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के गजाईकोल गांव की पुलिया के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को सेवानिवृत्त दरोगा जयहिंद यादव (62) और उनके बेटे नागेंद्र यादव (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों कचहरी से लौट रहे थे। जयहिंद के सिर में और नागेंद्र (26) के सीने के पास गोली लगी। दोनों ने वहीं पर ही दम तोड़ दिया।
मौके पर पुलिस पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी जीप फूंक दी। शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया। बवाल पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, फिर भी हालात बेकाबू रहे। दमकल की गाड़ियों ने पुलिस की जीप में लगी आग बुझाई।
Gorakhpur: Locals allegedly set ablaze a police vehicle after a double murder case. pic.twitter.com/OudCkeWP0G
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2018
आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने में तत्परता नहीं दिखाई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद झंगहा थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। नाराज ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस सड़क से हटाने लगी तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे भगदड़ और अफरातफरी मच गई।
जयहिंद के एक बेटे और भाई की पहले हो चुकी है हत्या
दो साल पहले जयहिंद के भाई बलवंत और बेटे कौशल की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीण सवाल खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है और अन्य आरोपी जमानत पर रिहा होकर खुलेआम घूम रहे हैं। अब जयहिंद और उनके दूसरे बेटे की हत्या कर दी गई। ग्रामीण और घरवालों की मानें तो हत्याएं भूमि विवाद के चलते की गई हैं।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
डंडा लेकर पहुंची मृतक की पत्नी
मृतक नागेंद्र की पत्नी अनीता पति के शव के पास ही डंडा लेकर खड़ी हो गईं। उन्होंने पुलिस को पति के शव के पास जाने से मना कर दिया। रोते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि जिन लोगों ने ससुर और पति को मारा है, उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीएम ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
दोहरे हत्याकांड से शासन, प्रशासन सकते में आ गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। गृह विभाग ने पूरे मामले की जानकारी और रिपोर्ट तलब की है।