फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   victim disclosed how was the situation when mass molestation happening in bengaluru

बेंगलुरु: 'कोई छू रहा था तो कोई फब्तियां कस रहा था'

Wed, 04 Jan 2017 12:02 PM IST
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी Updated Wed, 04 Jan 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
 victim disclosed how was the situation when mass molestation happening in bengaluru
- फोटो : bengalore mirror

बेंगलुरू में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के एक मुख्य इलाके में छेड़छाड़ का शिकार हुई एक लड़की से बीबीसी ने बात की। बीबीसी इस लड़की की पहचान उजागर नहीं किया इसलिए उसको 'पूजा' नाम दिया। पूजा ने बीबीसी को बताया,'' जो मेरे साथ हुआ वो बहुत ही गंदा था, कभी भी सोचा नहीं था कि इस शहर में ऐसा कुछ होगा।''

विज्ञापन


वो कहती हैं,'' 31 दिसंबर की रात को मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने एमजी रोड पर एक क्लब में गई थी लेकिन जब मैं रात 12। 30 बजे को निकलकर ब्रिगेड की तरफ चल रही थी तो मेरे दोस्त ने बताया कि वहां लाठीचार्ज हो रहा था। काफ़ी लोग हड़बड़ी में एमजी रोड की तरफ आ रहे थे। मैं और दूसरी लड़कियां भी वहीं पर चल रही थीं। ''

विज्ञापन

पुलिस शिकायत दर्ज न करने के बहाने बनाती रही

 victim disclosed how was the situation when mass molestation happening in bengaluru

''वो काफी बदतमीज लोग थे, कोई छू रहा था, कोई फब्तियां कस रहा था हिंदी, कन्नड़ में। बहुत ही गंदा माहौल था। मुझे लगा कि किसी ने जान-बूझकर धक्का मारा, मैं गिर गई लेकिन कोई मदद करने के लिए भी नहीं था।'' पूजा कहती हैं कि किसके खिलाफ शिकायत दर्ज करें, कोई एक चेहरा या फिर कोई एक नाम नहीं है जिसके खिलाफ शिकायत करें। पूरी भीड़ वहां पर मौजूद थी।

वो कहती हैं कि अगर पुलिस कहती है कि सीसीटीवी फुटेज देखेंगे और कोई शिकायत करे तो हम पकड़ेंगे, मगर पुलिस ने तीन दिन तक सीसीटीवी फ़ुटेज क्यों नहीं देखा और खुद कदम क्यों नहीं उठाया।

राज्य के गृहमंत्री, बोले- "ऐसी घटनाएं होती हैं"

 victim disclosed how was the situation when mass molestation happening in bengaluru
इस बीच छेड़छाड़ की घटना के तीन दिन बाद बेंगलुरू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गलत तरीके से बंधक बनाने, छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

31 दिसंबर की रात बेंगलुरू में महिलाओं से छेड़छाड़ की तस्वीरें सामने आने के बाद काफ़ी हंगामा मचा था। इस मुद्दे पर कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ। जी परमेश्वरा के बयान को लेकर खासा विवाद भी हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि "ऐसी घटनाएं होती हैं"।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed