फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   up man kills friend over failed ATM robbery

एटीएम लूटने गए चोर नहीं तोड़ पाए मशीन तो साथी को मार डाला

Thu, 11 Aug 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
up man kills friend over failed ATM robbery

एटीएम लूट की हैरान करने देने वाली घटना में एक चोर ने अपने ही साथी चोर का कत्ल कर दिया। घटना केरल के कोची की है। यहां दो चोरों ने एक एटीएम को लूटने की कोशिश की लेकिन वह मशीन को तोड़ नहीं सके।

विज्ञापन


इससे गुस्साए एक चोर ने अपने साथी चोर का कत्ल कर दिया। साथी चोर का कत्ल करने का आरोपी दूसरा चोर मुहम्मद मुस्लिन अंसारी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने अपने सा‌थी का कत्ल करने के बाद किराए के कमरे में ही शव को रख रखा था।
विज्ञापन


एटीएम के सीसीटीवी  में कैद हुई आरोपी चोरों की हरकत जब पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तब दूसरे चोर की हत्या का राज सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी ने पुलिस की पूछताछ में खोला घटना का राज

up man kills friend over failed ATM robbery
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पुलिस ने एटीएम का सीसीटीवी फुटेज देखा तो मिला कि एक शख्स एटीएम में घुसकर उसके कैमरे के ऊपर पेंट स्‍प्रे कर रहा है और दूसरा उसके सा‌थ एटीएम के बाहर खड़ा है। इसके कुछ देर में कैमरे में दिखना बंद हो जाता है।

टाइम्स ऑफ इं‌डिया के अनुसार, एटीएम में चोरी के आरोप में पुलिस ने जब अंसारी को गिरफ्त‌ार किया और उससे पूछताछ की तो उसने घटना से जुड़े कई राज खोले। अंसाारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोनों दोस्त एटीएम लूटने गए थे, लेकिन वह मशीन नहीं तोड़ पाए थे।

पुलिस ने अंसारी जब उसके साथी के बारे में पूछा तो उसने बताया दिया कि वह उसके कमरे में है। इसके बाद पु‌लिस उसके कमरे में गई तो वहां उसका शव मिला। इसके बाद अंसारी ने उसकी हत्या का राज खोला।

उसने बताया कि चोरी नहीं कर इस बात को लेकर दोनों लोगों में झगड़ा हुआ और उसने इमरान का कत्ल कर दिया। मृतक इमरान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो अंसारी के साथ ही रहता था।

पुलिस ने बताया कि इमरान के शरीर में कई गहरे जख्म थे। उसकी गर्दन और पेट में घाव था। पेट से उसकी आंतें बाहर निकल रही थीं लेकिन अंसारी ने किसी कपड़े से उसके घाव ढक रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed