अलीगढ़ में 24 घंटे में दो लूट, एक की हत्या से लोगों में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शाम करीब सात बजे ग्राम हर्दपुर निवासी ओमवीर पुत्र इंदल सिंह अपनी साली सीमा, पत्नी मनवीर व बेटी बबली को लेकर अपनी ससुराल पीपली कला जा रहा था। वहां ओमवीर सिंह के साले अजीत के बेटे का जन्मदिन का कार्यक्रम था।
जैथोली के जंगल में जब वे पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशां ने, ओमवीर सिहं की बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसपर जब ओमवीर ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। बदमाशों ने ओमवीर सिंह से मोवाइल, नकदी, साली सीमा के जेबरात, मंगलसूत्र आदि लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक बदमाश ने ओमवीर को गोली मार दी।
परिजनों रिश्तेदारों में मचा कोहराम
ओमवीर को गोली मारने के बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव पीपली पहुंने पर ओमवीर सिंह के ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। वे मौके पर पहुंचकर ओमवीर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रूसा। मेडिकल कालेज ले गए।
जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद ओमवीर सिंह का शव उसके रिश्तेदार कोतवाली ले गए। इस घटना को लेकर ओमवीर सिंह के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
23 घंटे पहले हुई थी एक और लूट
जैथोली की लूट व हत्या की घटना से 23 घंटे पूर्व ग्राम तारापुर निवासी बलबीर सिंह मास्टर की बेटी को लेकर रविवार की शाम को आठ बजे के लगभग मथुरा स्थित एक गांव से बाइक पर जा रहा था। बेसवां से तारापुर जाते समय धौरिया भट्टे के पास बाइक पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया।
रोकने के बाद पति-पत्नी से लूटपाट की। बदमाशों ने दामाद के जूते तक उतरवा लिये तथा बेटी के जेबरात व नकदी को लेकर रफूचक्कर हो गये। इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी के बाद छानबीन करती रही है किंतु बदमाशों का पता नहीं लग सका है।