फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   truth open behind buxar dm suicide at whatsapp massage

DM ने खुदकुशी से पहले व्हाट्सऐप किया- जिंदगी से तंग आ गया हूं, ससुर बोला-कायर निकला

Fri, 11 Aug 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: विजय जैन
amarujala.com- Presented by: विजय जैन Updated Fri, 11 Aug 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
truth open behind buxar dm suicide at whatsapp massage
डीएम मुकेश पांडे - फोटो : फाइल फोटो
गाजियाबाद में बक्सर के डीएम मुकेश पांडे ने सुसाइड से पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि ये कदम क्यों उठा रहे हैं?
विज्ञापन


डीएम ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई। उन्होंने मैसेज में उन सब बातों का जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि  

'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।' ससुर ने कहा क‍ि अगर पता होता कि दामाद इतना कायर है तो उससे कभी बेटी की शादी नहीं करते। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की रात गाजियाबाद में कोटगांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस

truth open behind buxar dm suicide at whatsapp massage
buxar railway station
पुलिस के मुताबिक मुकेश पांडे बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस थे। एक अगस्त को ही उन्होंने बतौर डीएम बक्सर जिले का चार्ज संभाला था। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली आए थे। बृहस्पतिवार की शाम को उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

बृहस्पतिवार से वह लापता थे और उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में शाम को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाजियाबाद में जीआरपी एसआई ने शव पड़ा देखा और सूचना अधिकारियों को दी।  फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने ट्रेन से कूदकर सुसाइड किया या ट्रेन के आगे कूदकर गए। 

सरोजिनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 


बृहस्पतिवार से वह लापता थे और उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में शाम को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाजियाबाद में जीआरपी एसआई ने शव पड़ा देखा और सूचना अधिकारियों को दी।  फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने ट्रेन से कूदकर सुसाइड किया या ट्रेन के आगे कूदकर गए। 

एसआई ने देखा उनका शव पड़ा

truth open behind buxar dm suicide at whatsapp massage
डीएम मुकेश पांडे - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस के मुताबिक परिजनों और मित्रों की ओर से उनके आत्महत्या करने जाने का शक भी जताया गया था। रात करीब 9 बजे गश्त के दौरान जीआरपी एसआई ने उनका शव पड़ा देखा। उनकी गर्दन कट चुकी थी। उनकी तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी।

डीएम गाजियाबाद मिनिस्ती एस, एसएसपी एचएन सिंह और एसपी सिटी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंचे। 

डीएम ने बताया कि रात 8:40 बजे पद्मावत एक्सप्रेस गुजरी थी, संभावना है कि उसी ट्रेन से कूदकर या उसके आगे आकर आत्महत्या की है। पुलिस की सूचना पर उनके सास, ससुर और पत्नी मौके पर पहुंचे थे। 

गाजियाबाद के डीएम मिनिस्ती एस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह ही मुकेश दिल्ली पहुंचे थे और यहां लीला होटल में ठहरे थे। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली है कि उन्होंने पहले लीला पैलेस होटल की बालकनी से कूदकर सुसाइड करने की कोश‍िश की थी, लेक‍िन लोगों ने उन्हें रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed