फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   truck attacked on people who were Hand basking in lakhimpur

ठंड का कहर: आग सेक रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

Thu, 12 Jan 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
truck attacked on people who were Hand basking in lakhimpur

देश के कई हिस्सों में ठंड का कहर जारी है और लोग इससे निजात पाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर एक बड़ा हादसा सामने आया है। इलाके के बहराइच मार्ग पर रात में आग से हाथ सेक रहे कुछ लोगो ट्रक ने कुचल दिया। इस वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


क्रेशर से गन्ना तुलवाकर आ रहे एक आयशर ट्रैक्टर ट्राली का महराज नगर के निकट डीजल खत्म हो गया जिससे ट्रैक्टर ट्राली पीलीभीत बस्ती मार्ग पर ही खड़ा कर दिया। इतने में पड़ोसी जिला सीतापुर के थाना लहर पुर के अन्तरगत बहिया बहरामपुर निवासी विवेकपान्डे व सुनील कुमार मोटरसाइकिल से लखीमपुर से वापस अपने गांव जा रहे थे जो महराजनगर के पास खडी ट्रैक्टर ट्राली मे पीछे से टकरा गए।

विज्ञापन

मदद करने आए ग्रामीणों की मौत

truck attacked on people who were Hand basking in lakhimpur

घटना के बाद शोर हुआ तो ग्रामीण मदद करने के लिए इक्ट्ठा हो गए कोई एम्बुलेंस को फोन करने लगा तो कोई पुलिस को फोन पर सूचना देने लगा। इस बीच लोगों घायलों ठंड में दिक्कत न हो इसके लिए आग जलाई और घायल हुए लोगों को तपाने लगे और खुद भी हाथ सेकने लगे। ​इतने मे लखीमपुर की तरफ से आ रहे तेज गति से ट्रक ने ट्राली में जोरदार टक्कर मारी, जिससे घायलों को आग तपा रहे लोग एक बड़े हादसे की चपेट में आ गए।

महराज नगर निवासी संजय राजपूत (28) पुत्र बांकेलाल ,राधेशयाम (40) पुत्र नरपति,कुमारी पूजा (15) पुत्री मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच एक शख्स प्रहलाद (40) पुत्र टाऊ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। हादसे में घायल हुए कोकिला (38) पत्नी राधेशयाम गुड्डी (२8) मोतीलाल ,मोतीलाल (30) पुत्र बिहारी ,विवेक सुनील, का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed