{"_id":"598037414f1c1b5b1a8b47ca","slug":"to-save-her-self-from-abducters-she-jumped-off-from-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ऐसे नाकाम की अपहरणकर्ताओं की साजिश, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ऐसे नाकाम की अपहरणकर्ताओं की साजिश, पढ़िए पूरा मामला
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल
दक्षिण दिल्ली में पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। रोहित चौधरी नाम के युवक ने अपने साथी के साथ दक्षिण दिल्ली के घिटोरनी में एक युवती के अपहरण की कोशिश की। आरोपी ने युवती को कार में खींचकर डाल लिया। लेकिन किसी तरह से वह गाड़ी का दूसरा गेट खोलकर भाग गई।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित वसंत कुंज में रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहती है। वो एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। यहीं पर रोहित ने उसे देखा था। इस पर आरोपी रोहित ने अपने दोस्त के साथ उसके अपहरण की योजना बनाई।
शनिवार की शाम को दोनों दोस्तों ने उसकी अपनी गाड़ी में अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने दोनों आरोपियों के साजिश को नाकाम कर दिया। युवती गाड़ी के दूसरे गेट से कूद गई और शोर मचा दिया। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने रोहित को छेड़छाड़ और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है, साथ ही हरियाणा नंबर की एक कार को भी जब्त कर लिया गया है।