फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three sisters killed by train in Moradabad

मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आकर तीन बहनों की मौत, नदी पर बने रेलवे पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा

Mon, 20 Aug 2018 08:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 20 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three sisters killed by train in Moradabad
ईंधनपुर नंगला गांव स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर घर लौट रहीं तीन चचेरी-तहेरी बहनों शीतल (12), शिवानी (16) और मानू (4) की ऊना ऊना हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह 11 बजे कटघर थानाक्षेत्र के जैतिया सादुल्लापुर में गांगन नदी पर बने  रेलवे पुल पर हुआ। हादसे में मानू के पैर कट गए। शीतल, शिवानी इंजन की चपेट में आकर गांगन नदी में गिर गईं। इस दौरान वहां मौजूद एक किशोरी और तीन युवतियों ने ट्रैक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


तीन किशोरियों की मौत की खबर के बाद आसपास के गांवों के आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक पुल पर शव रखकर ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक पर पत्थर के स्लीपर भी रख दिए। जिसकी वजह से ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना स्थल पर मुरादाबाद से पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के गांगन नदी पर पुल बनवाने के आश्वासन के बाद ही जाम खुल सका। उसी के बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऊंचा गांव निवासी इसी परिवार की किशोरी झलक (आठ) और तीन युवतियां ज्योति (22), अर्चना(19) और पूनम (24) बच गईं। वे भी मंदिर से पूजा करके घर लौट रहीं थीं। इनमें पूजा को चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। 


एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोमवार सुबह तीनों बहनें रेलवे पुल को पार कर अपने घर ऊंचा गांव रुस्तमपुर  जा रहीं थी। बरेली की ओर जा रही ऊना हिमाचल एक्सप्रेस उनके सामने आ गई। तीनों को बचने का रास्ता नहीं मिला था। इस वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed