फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   three aides of ATM fraudsters on the prowl in Europe

ATM में फिट की थी डिवाइस, 2 विदेशी गिरफ्तार, 3 और धरने को मांगी इंटरपोल की मदद

Wed, 20 Sep 2017 12:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Wed, 20 Sep 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
three aides of ATM fraudsters on the prowl in Europe
ATM Skkimers

बेंगलुरू में एटीएम में सेंध मारने वालें पांच विदेशियों में से पुलिस दो चोरों को पहले ही धर चुकी है। तीन और चोरों की तलाश के लिए बेंगलुरु पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बाकी के तीन चोर यूरोप में खुलेआम घूम रहे हैं। गौरतलब है कि इन विदेशी चोरों ने शहर के पांच एटीएम में स्किमर्स फिट कर बैंक कस्टमर के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा चोरी किया था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बाकी के तीनों चोर भी विदेशी है और भारत के बाद अब यूरोप में भी एटीएम स्किमर्स फिट कर फिर से एक बड़ू सेंधमारी को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे आरोपी

three aides of ATM fraudsters on the prowl in Europe
ATM Theft

पुलिस ने इस मामले में रोमानिया की एंजल्स सिटी से आरोपी डेन सेबिन क्रिश्चियन (40) और हंगरी में सियोरबलीना का आरोपी मरे जनोस को एटीएम में स्किमर्स फिट करने के चलते गिरफ्तार किया था।

दोनों को केंपेगौड़ा इंटरनेशलन एयपोर्ट से पकड़ा गया है। दोनों ही आरोपी एक सितंबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और 18 सितंबर को वापस अपने वतन लौटने का प्लान था। 

इतनी हुई बैंकों को हानि

three aides of ATM fraudsters on the prowl in Europe
ATM

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एटीएम में इतनी संगीन सेंधमारी करने वाला ये गैंग वैश्विक तौर पर काम कर रहा है और तीन आरोपी अभी भी यूरोप में खुलेआम घूम रहे हैं।

पढ़ें: बैंक मित्र से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी

इसी के चलते बेंगलुरु पुलिस ने इंटरपोल की मदद की मांग कर उन तीनों को पकड़कर भारत को सौंपने को कहा है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पांच बैंकों के तीन एटीएम में फिट किए गए स्किमर्स से अभी तक कोई पैसा नहीं चुराया गया है।

लेकिन शुरुआती पूछताछ में पांच हजार एटीएम यूजर का डेटा चुराने की बात सामने आई थी। वहीं, बैंक ने इस वारदात के बाद अपने कस्टमर को फ्रॉड से आगाह करते हुए उनके पासवर्ड बदल दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed