{"_id":"59bac8b94f1c1bb2688b49a1","slug":"171505413305-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी।
नगर के मुख्य बाजार में इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से दिनहाड़े बैंक मित्र के साथ डेढ़ लाख की टप्पेबाजी हो गई। वह बैंक के अंदर अपने कामकाज निपटा रहा था तभी टप्पेबाज उसका रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बैंक के अंदर हुई टप्पेबाजी से हड़कंप मच गया। कालपी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी अनूप राजपूत पुत्र सुखदेव सिंह इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा में बैंक मित्र के पद पर कार्यरत है। गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बैंक में अपने कामकाज निपटा रहा था। उसका डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग उसकी टेबिल पर रखा हुआ था। वह अपनी सीट से उठकर मैनेजर के केबिन में गया। तभी टप्पेबाज उसका बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। वह जब लौट कर आया और टेबिल से बैग गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपया नगद के अलावा बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, एटीएम स्वाइप मशीन व कई बैंक संबंधी कागजात थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बैंक के गेट बंद कर दिए गए। सूचना पर पहुंचे कालपी इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया।
कई बार बैंक में हो चुकी है टप्पेबाजी
इस बैंक शाखा के अंदर से कई बार चोरी और टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी है। दो माह पूर्व सिकरी के किसान राम दयाल का 50 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था। बैंक के ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में दिनभर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। सीसीटीवी कैमरे भी अक्सर बंद या खराब पड़े रहते हैं। पिछले दिनों उरई में सेंट्रल बैंक में लूट की घटना के बाद अमर उजाला की पड़ताल में भी बैंक में सुरक्षा में घोर लापरवाही पाई गई थी।
विज्ञापन
बैंक मित्र से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी
-बैंक परिसर से रुपयों से भरा बैग हुआ पार
-कालपी की इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा की घटना