फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thief Used To Fly From City To City Robbing People

हाई प्रोफाइल लोगों को लूटने वाला CCTV से फंसा शिकंजे में 

Thu, 01 Jun 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 01 Jun 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
Thief Used To Fly From City To City Robbing People
Thief - फोटो : toi

पुलिस ने मुंबई के एक बड़े शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। यह चोर एक शहर से दूसरे शहर जाकर होटल में ठहरने वाले हाई प्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इस चोर को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि चोरी का आरोपी कामरउद्दीन शेख को जनवरी, मई और अप्रैल में केरल के तीन होटल में चोरी करने के बाद पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा था। आरोपी 14 जनवरी को 3.5 लाख रूपए का कीमती सामान लेकर भाग गया था। मामले में केरल पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे शहरों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी बैजू ने बताया कि हमें अन्य राज्यों से भी ऐसे मामले आने की संभावना है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएल) पर आने के एक घंटे के भीतर रिटर्न टिकट बुक करा रखा था। उसने होटल तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन टैक्सी को किराए पर लिया था। होटल पहुंचने के बाद लूट की घटना को अंजाम देकर फिर उसने रिटर्न फ्लाइट के लिए दूसरी टैक्सी इंटरनेट के जरिये बुलाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वेपलेससरी होटल में सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर  पुलिस ने कैब को पकड़ा। बाद में ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने मुंबई पुलिस से सहायता लेकर ट्रैवल रिकॉर्ड से मिले उसके मोबाइल फोन को ट्रैस करके आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed