सरकारी विभाग में लूट, चोर ने नोट पर 'सॉरी' लिखकर किया ये वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक चोर ने अजीबो-गरीब तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई के सरकारी विभाग से चोर ने करीब 75 हजार का सामान चोरी किया, लेकिन इसके साथ ही एक सॉरी का नोट भी छोड़ गया है।
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि इलाके के पशुपालन कार्यालय से शनिवार को सामान चोरी किया गया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार कार्यालय से तीन कंप्यूटर समेत एक फोटोकॉपी मशीन गायब की गई है और इस चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को स्टाफ काम पर लौटा।
नोट में चोर ने किया सामान लौटाने का वादा
चौंका देने वाली बात है कि चोर ने 'आई एम सॉरी' लिखकर एक नोट टेबल पर रखकर चला गया. इस नोट में चोर ने अपनी चोरी पर पछतावा जाहिर किया है और वादा किया है कि वह अगले 5 साल बाद सारा सामान लौटा देगा।
नोट से साफ माना जा रहा है कि चोर ने मजबूरी में यह चोरी की है. पुलिस को शक है कि ये चोरी किसी स्टूडेंट ने की है।