फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thief jumped from the flyover when he was surrounded by police

पुलिस ने पीछा किया तो फ्लाईओवर से कूद गया लुटेरा, हुआ ऐसा हाल

Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thief jumped from the flyover when he was surrounded by police
फाइल
गाजियाबाद में पुलिस के पीछा करने पर एक लुटेरा बृहस्पतिवार तड़के न्यू लिंक रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके तीन साथी फ्लाईओवर से उतरकर भाग निकले। चारों बदमाश इंदिरापुरम के काला पत्थर के पास ऑटो सवार एक युवक से लूटपाट करने के बाद उसे तमंचे की बट मारकर भाग रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए लिफ्ट लेकर बदमाशों का पीछा किया और रास्ते में मौजूद पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने पीछा कर ऑटो सवार बदमाशों को घेर लिया। मूलरूप से एटा का रहने वाला देवेंद्र प्रताप सिंह, खोड़ा में भाई चंद्रपाल के साथ रहता है। बुधवार को ही उसकी जॉब नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में लगी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह ऑफिस जा रहा था। खोड़ा पुश्ता से उसने ऑटो लिया, जिसमें चालक के अलावा तीन युवक पहले से सवार थे। ऑटो कुछ दूर ही आगे बढ़ा था कि तीनों युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर तमंचे की बट देवेंद्र के सिर में मारकर उसे घायल कर दिया और काला पत्थर के पास एनएच-24 पर ऑटो से नीचे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Thief jumped from the flyover when he was surrounded by police
फाइल
युवक ने बहादुरी दिखाते हुए एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश न्यू लिंक रोड से मेरठ तिराहे की ओर जा रहे थे। इस पर डीपीएस सिद्घार्थ विहार के सामने खड़ी प्रताप विहार की पीआरवी को देवेंद्र ने लूट की जानकारी दी। पीआरवी ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश ऑटो लेकर मेरठ तिराहे से पहले फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि सामने से कोतवाली थाना क्षेत्र की एक पीसीआर वैन आ गई।

नों ओर से खुद को घिरता देख बदमाश ऑटो से उतरकर पैदल भागने लगे। तीन बदमाश फ्लाईओवर के रांग साइड से होकर नया बस अड्डा की ओर भाग निकले जबकि एक बदमाश ने फ्लाईओवर से साईं उपवन की ओर रेलवे ट्रैक के पास छलांग लगा दी। पुलिस जब तक नीचे उसे पकड़ने पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ विजय नगर ने बताया कि मृतक बदमाश की उम्र करीब 20 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। बरामद ऑटो की मदद से फरार बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

युवक ने दिखाई बहादुरी, पुलिस ने लापरवाही
देवेंद्र के सिर में बदमाशों ने तमंचे से वार किया तो उसके खून निकल आया। एनएच पर बदमाशों ने उसे ऑटो से फेंक दिया तो वह चोट की परवाह किए बगैर लिफ्ट लेकर बदमाशों के पीछे लग गया। उधर, पुलिस ने बदमाशों का पीछा तो किया मगर कोतवाली की पीसीआर को बदमाशों के बारे में सूचना तक नहीं दी गई। अगर कोतवाली की पीसीआर अलर्ट होती तो अन्य तीन बदमाश भी आसानी से पकड़े जा सकते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed