फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   the real truth of dead body of daughter and her mother

मां के कंकाल संग मृत मिली बेटी की मौत का असली सच आया सामने

Wed, 01 Mar 2017 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/ आगरा Updated Wed, 01 Mar 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
the real truth of dead body of daughter and her mother

मां के कंकाल के साथ मृत मिली बेटी की मौत का असली सच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया। मामला, आगरा के अर्जुन नगर का है। वीना अग्रवाल (55) के शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मौत फेफड़ों में संक्रमण हो जाने से हुई।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कंकाल से घर में संक्रमण फैल गया होगा। सांस के सहारे उनके फेफड़ों में पहुंच गया होगा। उनका पेट पूरी तरह से खाली मिला है। इसका अर्थ है कि उन्होंने भूखे पेट ही दम तोड़ा था।स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि उनकी आंत में थोड़ा सा लिक्विड फूड मिला है।
विज्ञापन


इससे माना जा रहा है मृत्यु से कुछ दिन पूर्व उन्होंने कुछ खाया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर डाक्यरों की राय ली है। डाक्टरों ने बताया कि ये लक्षण भूख मर जाने के होते हैं। इंसान जब जीने की इच्छा छोड़ देता है, तब उसे भूख प्यास का अहसास नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में शायद ऐसा हुआ हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। एक अनुमान यह भी है कि वह संक्रमण के चलते बेहोश हो गई हों। बेहोशी की हालत में लंबे समय रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ा हो। फेफड़े देखकर ऐसा लग रहा था कि  वह फेफड़ों की बीमारी से पहले से ग्रसित थी। मृत्यु के समय संक्रमण बहुत ज्यादा था।

आज होगा कंकाल का पोस्टमार्टम

the real truth of dead body of daughter and her mother

वीना का शरीर सूखकर पिंजर हो चुका था। हड्डियों पर मांस न के बराबर रह गया था। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना था। इसका अर्थ यह हुआ कि लाश मिलने से 15 दिन पहले उनकी मृत्यु हुई। लाश का डिकंपोजिशन ( विघटन ) शुरू हो चुका था। बता दें,  घर के दूसरे कमरे में उनकी मां विमला का कंकाल मिला था। यह चार से छह महीने पुराना बताया गया था।

वीना मां के शव के साथ इतने लंबे समय तक रही थीं। एक पल के लिए भी घर से बाहर नहीं निकलीं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से माना जा रहा है कि  घर में मां के कंकाल से फैले संक्रमण ने उन्हें अपनी चपेट में लिया और उनकी जान चली गई।

विमला के शव का पंचनामा पुलिस ने लावारिस के तौर पर दाखिल किया था। कंकाल की शिनाख्त न हो पाने के चलते ऐसा किया गया था। इसके कारण शव को 72 घंटे पहचान के लिए रखा जाता है। इसी पेच के चलते विमला के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नहीं हो पाया। यह बुधवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में किया जाएगा।

वीना के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसमें मृत्यु का कारण उनके फेफड़ों की बीमारी (लंग डिसीज) और इनमें संक्रमण होना बताया गया है। विमला के कंकाल का पोस्टमार्टम अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed