{"_id":"59144faf4f1c1b15228509b6","slug":"teenager-raped-in-sambhal-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ देकर किशोरी से रेप, पैसे न देने पर वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ देकर किशोरी से रेप, पैसे न देने पर वीडियो किया वायरल
amarujala.com-Submitted by: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 11 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के एक मोहल्ले में पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी ने किशोरी को अपने घर बुलाया और नशा देकर बेहोश कर दिया। शारीरिक शोषण कर वीडियो बना ली। बाद में आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी की 15 वर्षीय बेटी को घर में रोटी बनाने के लिए बुलाया। किशोरी ने रोटी बनाई और जब वह जाने को हुई तो इसके बाद उसका हाथ पकड़कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। अधेड़ व्यक्ति के साथ मौजूद गूंगे व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार उसके संग दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब पीड़ित किशोरी के परिजनों से आरोपियों ने 60,000 रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने और वीडियो सार्वजनिक कर दी। जब वीडियो सार्वजनिक हुई तो किशोरी के परिचितों ने देखी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। परिजन किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे। किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली पुलिस नामजद आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना गंभीर है। तहरीर के आधार पर हबीब पुत्र रियासत और गूंगे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें रेप, छेड़खानी तथा पाक्सो एक्ट लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी भाग गए। पहली घटना दिसंबर 2016 की है। लेकिन वीडियो अब वायरल हुई है।