{"_id":"5b929e1d867a557fff72f7ec","slug":"teenager-jumped-into-the-ganga-river-in-patna-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना सिटी : पहले भाई को फोन कर दी सूचना, फिर गंगा में लड़की ने लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना सिटी : पहले भाई को फोन कर दी सूचना, फिर गंगा में लड़की ने लगा दी छलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, मौत। (सांकेतिक चित्र)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। हांलाकि किशोरी ने किन कारणों से आत्महत्या की है उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
छलांग लगाने वाली किशोरी के मामा राजीव रंजन मेहता ने बताया कि मेहंदीगंज के रानीपुर निवासी नरेश प्रसाद की पंद्रह वर्षीया पुत्री और उनकी भांजी ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की है। वह प्रतिदिन चौक के पास स्थित एक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी, गुरुवार को भी वह कोचिंग के लिए गयी थी।
विज्ञापन
दोपहर में लगभग पौने एक बजे किशोरी ने बड़े भाई विकास के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह अभी चौक शिकारपुर में है और गंगा में डूबने जा रही है, जबकि किशोरी उस समय कंगन घाट पर थी, जहां रेलिंग से उफनती गंगा में उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मामा रंजन ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी, उस किशोरी की मां रीता देवी और भाई विकास झाऊगंज स्थित बैंक में रुपये निकालने गये थे। बहन का फोन सुन कर भाई और मां चौक शिकारपुर में उसे खोजने गये लेकिन तब तक वह गंगा में कूद चुकी थी। हालांकि, परिजन जब थाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष मितेश कुमार को स्थानीय लोगों ने बताया कि पीला रंग का सूट पहने एक लड़की ने गंगा में छलांग लगायी है।