फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teenager dies due to falling in the broomstick

नाले के उफान में बह गई किशोरी, तीन घंटे बाद मिला शव

Mon, 28 Aug 2017 12:39 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 28 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to falling in the broomstick
फाइल
फतेहपुर के किशनपुर थाना इलाके के सरौली गांव के पास दमहा नाले में रविवार की शाम किशोरी फिसल कर गिर गई। वह नाले में बहकर दूर चली गई। खोजबीन में तीन घंटे बाद शव बरामद हुआ। घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सरौली गांव निवासी मुमताज अली की बेटी अफसाना (15) दोपहर को बकरी चराने गई थी। वह बारिश के दौरान रविवार की शाम को घर लौट रही थी। दमहा नाला पार करते समय पैर फिसल गया। इससे वह नाले में गिर गई। वह तेज बहाव में बहती चली गई। हादसा देखकर चरवाहों ने परिजनों व 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों की खोजबीन में तीन घंटे बाद घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर नाले में एक जगह किशोरी का शव फंसा हुआ मिला। अफसाना तीन बहनों रूबी और रुखसाना में दूसरे नंबर की थी। उसके दो भाई सरवन और आरिफ हैं। पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed