{"_id":"57a32ee04f1c1b393a2b888f","slug":"teen-suicides-after-grandparents-question-her-addiction-to-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनभर मोबाइल से चिपके रहने का कारण पूछा तो लड़की ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनभर मोबाइल से चिपके रहने का कारण पूछा तो लड़की ने दे दी जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के मंगलौर में एक लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसके घर वालों ने उससे दिन भर फोन से चिपके रहने का कारण पूछ लिया।
विज्ञापन
किशोरी के दादा-दादी ने उससे सवाल किया वह दिन पर फोन से क्यों चिपकी रहती है? तो वह इससे इतना छुब्ध हुई कि फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने बताया है आत्महत्या करने वाली किशोरी शब्दा की उम्र 16 साल थी जो ववर्नमेंट पीयू कॉलेज में पढ़ रही थी। किशोरी अपने दादा-दादी के घर में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पढ़ाई में कम, मोबाइल पर ज्यादा था ध्यान
किशोरी के दादा ने पुलिस को बताया है कि वह उनके यहां पढ़ाई करके उद्देश्य से ही रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल में लगाती थी और पढ़ाई के लिए कम समय दे रही थी।
इसीलिए उन्होंने उससे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर पूछताछ की और पढ़ाई में ध्यान देने के लिए कहा। इसी से वह तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने के दिन वह कॉलेज नहीं गई घर पर ही थी और जब घर वाले बाजार सब्जी लेने गए जो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।