फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teacher rapes his student in mumbai local  school

टीचर ने 13 साल की छात्रा का किया दो बार रेप, पीड़िता ने बयां की दर्दनाक दास्तां

Mon, 12 Dec 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
teacher rapes his student in mumbai local  school
बच्ची के साथ बलात्कार

मुंबई में स्कूल टीचर ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है। टीचर (42) पर 13 साल की छात्रा का रेप करने का आरोप है और वह सितंबर से फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली में कहीं छुपा हुआ है और उसका परिवार भी गायब है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया   की खबर के मुताबिक लड़की के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, जबकि उसकी मां हाउसवाइफ है। मां-बाप का आरोप है कि जब स्कूल के दूसरे बच्चे शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण सत्र का हिस्सा बने हुए थे, उसी दौरान टीचर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मुताबिक टीचर ने अप्रैल और अगस्त में पीड़िता का रेप किया था।

विज्ञापन

पीड़िता ने बयां की दर्दनाक दास्तां

teacher rapes his student in mumbai local  school

रोज की तरह पीड़िता अपने घर आई और खेलने लगी, लेकिन अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। मां उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर भागी, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह चार महीने से प्रेग्नेंट है। मां-बाप ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल का एक टीचर कई महीनों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।

इसके बाद नाराज मां-बाप ने टीचर से सवाल किए, लेकिन वह अपने ऊपर लगे आरोपों से मुकर गया। इस बीच जब एफआईआर दर्ज कराई गई तो वह दिल्ली भाग गया। टीचर के घर में एक बेटा और बीवी है और वे दोनों भी घर से गायब हो गए हैं।

इस बीच एफआईआर दर्ज होने के बाद स्कूल की प्रिसिंपल ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस से बातचीत की जा रही है और उसे जल्द ही धर-दबोचा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed