{"_id":"58ef20224f1c1b6137cf85c1","slug":"sudarshan-tv-channel-editor-suresh-chavhanke-arrested-for-inciting-communal-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदर्शन चैनल के एडीटर सुरेश चव्हाणके गिरफ्तार, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुदर्शन चैनल के एडीटर सुरेश चव्हाणके गिरफ्तार, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चव्हाणके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक नफरत उकसाने के मामले में सुदर्शन न्यूज के संपादक और मैनेजिंग डॉयरेक्टर सुरेश चव्हाणके को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर धर-दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने चैनल के जरिए संभल में धार्मिक स्थल को लेकर विवादित खबरें प्रसारित की है। इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए (1), 295 ए 505 (1) बी और सेक्शन 16 (केबल टेलिविजन नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट, 1955) के तहत केस दर्ज किया गया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक चव्हाणके को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे संभल में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल, चव्हाणके के खिलाफ एसएचओ ने एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर का मुद्दा तब उठा जब 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच प्रोग्राम टेलिकास्ट किया गया था। बता दें कि चव्हाणके पर पहले भी रेप और आपराधिक गतिविधियों के चार्ज लग चुके हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ साल 2016 में उनकी ही एक महिला स्टाफ मेंबर ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिलाकर्मी का आरोप था कि करीब 5 साल तक चव्हाणके ने उसका यौन शोषण किया।