{"_id":"56e64f894f1c1b7b5e8b4568","slug":"sub-inspector-arrested-raping-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर लगा दाग, रेप के आरोप में दरोगा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी पर लगा दाग, रेप के आरोप में दरोगा गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:46 PM IST
सार
- जान-पहचान का फायदा उठाकर शादीशुदा महिला से रेप
- यूपी पुलिस के एक दरोगा पर रेप का आरोप, दबोचा गया
विज्ञापन
रेप के आरोप नें दरोगा गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की रक्षा और लोगों की सुरक्षा की खातिर बदन पर खाकी डालने वाले ने ही इस पर बदनुमा दाग लगा डाला। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा पर महिला से रेप करने और उसके बच्चे को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामला यूपी के कुशीनगर के पडरौना का है। पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
यूपी के ही इटावा जिले की रहने वाली विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा तौफीक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक तौफीक जब औरैया जिले में तैनात था, तभी पीड़िता से उसने जान-पहचान बनाई। जिसका उसने अपने नापाक मकसद को अंजाम देने के लिए फायदा उठाया।
विज्ञापन
तौफीक ने धोखे से महिला को पडरौना बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पडरौना के कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि पुलिस लाइंस में तैनात एसआई तौफीक को महिला से दुष्कर्म, उत्पीड़न और उसके बच्चे को जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन