फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student commits suicide in Hyderabad college

हैदराबाद: हॉस्टल में खुद को आग लगाने से पहले छात्रा ने मां को किया था फोन

Wed, 19 Oct 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
student commits suicide in Hyderabad college
- फोटो : NDTV

हैदराबाद के कॉलेज में छात्रा ने खुद को आग के हवाले करके सुसाइड कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज का है और छात्रा ने हॉस्टल में खुद को आग लगाई है। बताया जा रहा है कि उसने सुसाइड से ठीक पहले अपनी मां को कॉल किया था और कहा था कि वह उसे वहां से निकाल कर ले जाए। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि छात्रा ने खुद को किस रसायनिक पदार्थ छिड़ककर आग लगाई है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के कमरे से धुंआ निकला देख प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। कमरे में छात्रा का शव बरामद किया गया जोकि बुरी तरह जल चुका था। एनडीटीवी की खबर के अनुसार मौके पर पुहंची पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

क्लास के बाद लंच के बजाय सीधे कमरे में गई थी छात्रा

student commits suicide in Hyderabad college
suicide - फोटो : NDTV
सूत्रों के अनुसार छात्रा ने रोज की तरह क्लास अटेंड की और उसके बाद दोपहर में वह लंच के लिए दोस्तों के साथ नहीं गई। वह सीधे अपने कमरे में आ गई और मां को फोन करने लगी। थोड़ी देर में कमरे के अंदर से धुंआ निकलने लगा और उसका अंजाम छात्रा की मौत देखा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed