फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   step mother booked for molesting her 17 year old daughter

नाबालिग बेटी का यौन शोषण करती थी सौतेली मां, एफआईआर दर्ज

Fri, 13 May 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
step mother booked for molesting her 17 year old daughter
demo pic

मुंबई की एक पाक्सो (प्रोटेक्‍शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट) अदालत ने एक महिला को नाबालिग बेटी का यौन शोषण में अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया। महिला के खिलाफ बेटी के पिता की ओर से यौन शोषण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था जिसके लिए महिला ने अदालत को अर्जी देकर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


मुंबई की कला चौकी के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि महिला के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले को पुलिस अदालत में मुकदमा दर्ज कराएगी लेकिन इससे पहले महिला को मुंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पीड़िता किशोरी ने बताया कि वह अपनी सौतेली मां, भाई और पिता के साथ रह रही ‌थी। 2013 में उसकी मां ने पहली बार उसे गलत तरीके से छुआ था। लेकिन इस बार उसकी सौतेली मां ने उसके साथ जो किया वह बर्दाश्त करने लायक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बाथरूम से न्यूड खींचकर की अश्लीलता'

step mother booked for molesting her 17 year old daughter
demo pic

किशोरी ने पुलिस को बताया कि 2013 में गलत तरीके से छूने के बाद उसकी मां ने इस साल फरवरी में उसके सा‌थ बहुत ही गंदी हरकत की।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह नहा रही थी तो उसकी सौतेली मां ने जबरन बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और निर्वस्‍त्र अवस्‍था में उसे बा‌थरूम से बाहर खींच लिया। इसके बाद महिला ने उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

इसके बाद फिर पीड़िता ने अपने सौतेले पिता के सा‌थ जाकर निकट की पुलिस चौकी में शिकायत दी। वहीं आरोपी मलिला ने भी पुलिस में शिकायत देकर अपने पति पर घरेलू हिंसा/मार पीट करने का मामला दर्ज कराया है। बेटी के यौन शोषण के मामले में आरोपी महिला ने कहा है कि उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed