{"_id":"57cd1dc54f1c1b3d3b3172eb","slug":"son-found-with-father-body-in-locked-room-after-two-days-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में दो दिन पिता की लाश के साथ रहा बेटा, बोला- पापा सो रहे हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में दो दिन पिता की लाश के साथ रहा बेटा, बोला- पापा सो रहे हैं
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 05 Sep 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लोहामंडी की कारवान गली में एक शख्स की लाश बंद कमरे में मिली है। हैरान करने वाली बात है कि कमरे में उसका बेटा भी मौजूद था, लेकिन लाश दो दिन तक वहां पड़ी रही। लाश की दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने घर में क्या चल रहा है जानने की कोशिश की। लाश को देख लोगों ने पुलिस को खबर कर दी।
विज्ञापन
जब बेटे को बताया कि तुम्हारे पापा नहीं रहे, तो चौंककर बोला क्या कर रहे हो? ऐसा नहीं हो सकता, पापा मरे नहीं, सो रहे हैं , उन्हें जगाओ मत ? खबर लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो बाहर के कमरे में बेटा चारपाई पर बैठा हुआ था, जबकि अंदर के कमरे में लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
हैरान करने वाली बात है कि बेटा खाना खाता, चाय पीता और शाम को शराब पीकर सो जाता था। पिता के शव की दुर्गंध पड़ोसियों को आ गई, लेकिन बेटे को इसका जरा भी एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
दोनों बाप-बेटे रहते थे घर में अकेले
हत्या
मूलरूप से मंटोला के शोभाराम (75) अपने बेटे अशोक के साथ अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो गई थी। शराबी बेटे की शादी की लेकिन वह बीमार रहता था और इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र घर के अंदर ही रहते थे। कभी कभार ही बाहर आते थे। शनिवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को शक हो गया।
अंदर झांककर देखा तो बेटा शराब के नशे में धुत पड़ा था। उसके पिता नजर नहीं आ रहे थे। बाद में पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर लोहामंडी फोर्स के साथ आ गए।

बेटे पर ही है हत्या का शक
कत्ल
मोहल्ले में चर्चा है कि शोभाराम ने हाल ही में मंटोला स्थित अपना पुश्तैनी मकान बेचा था। इसके अलावा भी सेवानिवृत्ति पर मिली रकम भी उनके पास थी। घर का सामान बिखरा था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। बताया गया है कि खून भी चारपाई के आसपास पड़ा हुआ था।
लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।
लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।