फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   son died by father licence revolver in UP's mirzapur

बाप की ही पिस्तौल से बेटे की मौत, लगा लापरवाही का आरोप

Thu, 12 Jan 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
 son died by father licence revolver in UP's mirzapur

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिता की रिवाल्वर से गोली लगने पर एक बेटे की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात क्षेत्र मिर्जापुर की है। गोली लगने वाले शख्स का नाम विक्रम कुमार राठौर (24) है। उसे परिजन नजदीक के अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्रम अपने कमरे में था इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ विक्रम तड़प रहा था। उसके पेट में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे आनन फानन में अस्पताल लाए। हालत चिंताजनक होते देख उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

गोली लगने की वजह साफ नहीं

 son died by father licence revolver in UP's mirzapur
गोली उनके पिता राकेश कुमार राठौर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली बताई जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी होने पर कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने उसके पिता राकेश राठौर पर असलहे का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed