{"_id":"58d4ee264f1c1be6211a2a06","slug":"son-burnt-alive-after-mother-and-father-closed-in-home-for-saftey","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर मारने वाली क्वाइल से लगी आग, जिंदा जला 2 साल का मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मच्छर मारने वाली क्वाइल से लगी आग, जिंदा जला 2 साल का मासूम
ब्यूरो अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 24 Mar 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं से दो साल के मासूल की जिंदा जलने की दर्दनाक वारदात सामने आई। गांव गरगइया के एक घर में गुरुवार की सुबह लगी आग में दो साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। माता-पिता खेत पर जाने से पहले मकान के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा गए थे, ताकि वह कहीं बाहर न निकल जाए, मगर यही सावधानी उसके लिए जानलेवा बन गई और वह आग लगने पर अंदर जलकर मर गया। आशंका जताई जा रही है कि आग मार्टिन (मच्छर मार क्वाइल) से लगी।
विज्ञापन
गरगइया निवासी अजीत सागर गुरुवार सुबह पत्नी के साथ खेत पर गए थे। उनका दो साल का बेटा अनिकेश उर्फ पिंकू घर के कमरे में अकेला ही रह गया, जाते वक्त वह सो रहा था। करीब दो घंटे के बाद अजीत सागर पत्नी के साथ खेत से लौटे तो देखा कि जिस कमरे में पिंकू सो रहा था, उसमें से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन
आननफानन में कमरा खोला तो देखा कि पिंकू भी झुलस गया था। इसी बीच पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने मिलकर आग बुझाई, मगर तब तक पिंकू की मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा घरेलू सामान आदि भी राख हो चुका था।
विज्ञापन
अजीत का कहना है कि जब वह घर से पत्नी के साथ गया था तो उस समय कमरे में मार्टिन जलती छोड़ गए थे ताकि पिंकू को मच्छर न काटें। माना जा रहा है कि जलती हुई मार्टिन पर कोई कपड़ा गिर गया और उसने आग पकड़ ली। घर में बिजली के तार भी खुले हुए हैं। आग लगने की एक वजह शार्ट सर्किट भी हो सकती है।
घटना की सूचना पर एसडीएम बिसौली आरडी राम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने क्षति के आकलन की रिपोर्ट देने के लिए कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया है। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार जो भी संभव है आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।