मुंबई: अगवा होने से बची एक्ट्रेस, वारदात पूरी फिल्मी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी-छोटी फिल्मों में काम करने वालीं एक्ट्रेस हिम्मत न दिखाती तो न सिर्फ वो अगवा हो जाती, बल्कि इससे भी गलत अंजाम हो सकता था। मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली एक एक्ट्रेस के अगवा होने और बचने की कहानी तब शुरू हुई जब उसकी दोस्ती इंटरनेट पर एक शख्स से हुई।
उस ऑनलाइन फ्रेंड ने अरचना गोतम को एक साड़ी के ब्रांड में काम करने का ऑफर दिया। कभी न मिले फ्रेंड ने अरचना को कहा कि जूहू बीच पर उसे एक शख्स मिलेगा जो उसे 50 हजार रुपये दे देगा और आगे का काम समझा देगा। विश्वास कर चुकी अरचना अपनी कार से मौके पर पहुंची। वहां उससे चार लोग मिले, जिन्होंने उसे अपनी कार में बिठा लिया।
इसके बाद थोड़ी दूर जाने के बाद आरोपियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और उससे 1 लाख रुपये मांगने लगे। अरचना को वैश्यावृति से जुड़े होने की धमकी के दम पर चारों ये पैसे मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर वो पैसे नहीं देगी तो उसके परिवार को खबर दे दी जाएगी कि वो ये काम करती है।
ऑटो लेकर की भाग निकलने की कोशिश
अरचना पर दबाव डाला गया कि अपने भाई को सराई एयरपोर्ट पर पैसे लेकर बुलाए। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो अरचना ने बाहर निकल कर ऑटो पकड़ लिया। चारों अरचना के मोबाइल और कार छीन चुके थे, लेकिन वो उस ऑटो का पीछा करने लगे।
ट्रैफिक होने की वजह से अरचना उनके हाथ आ गई, लेकिन शोर मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।