फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   six year old girl gone to buy biscuits was raped, strangled and left inside school campus

ओडिशा: बिस्कुट लेने गई लड़की के साथ हुआ बलात्कार, स्कूल में मरने के लिए छोड़ गया आरोपी

Mon, 23 Apr 2018 03:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
six year old girl gone to buy biscuits was raped, strangled and left inside school campus

ओडिशा के कटक जिले के जगन्नथपुर गांव में एक 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने स्कूल के अंदर बच्ची को तड़पता हुआ छोड़ दिया और खुद मौके से फरार हो गया। बच्ची बिस्कुट खरीदने के लिए घर से निकली थी। लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लड़की शनिवार को बिस्कुट खरीदने के लिए घर से निकली थी। परिवार उसके वापस आने का इंतजार कर रहा था क्योंकि उस समय बिजली गई हुई थी। जब बच्ची के वापस आने का कोई संकेत नहीं मिला तो परेशान माता-पिता ने गांववालों के एक समूह के साथ खुद उसे ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि खोजबीन के दौरान स्कूल परिसर के अंदर बच्ची बेहोश और बिना कपड़ों के मिली। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन


कथित आरोपी उसे इस हालत में छोड़कर फरार हो गया क्योंकि उसे लगा कि बच्ची मर गई है। मासूम को तुरंत निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जिसके बाद उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसके सिर, चेहरे, छाती और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोटों के निशान हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने अस्पताल जाकर बच्ची का हाल-चाल लिया। उन्होंने बताया कि 13 डॉक्टरों की एक टीम बच्ची का इलाज कर रही है। पुलिस इंसपेक्टर डीके मलिक ने बताया कि पीड़िता के दादा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने के प्रयास जैसे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed