फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Six year old child murdered by boyfriend of his father in west bengal

पश्चिम बंगाल: पिता के ब्वॉयफ्रेंड ने की छह साल के मासूम की हत्या

Wed, 01 May 2019 12:44 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 01 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Six year old child murdered by boyfriend of his father in west bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में सोमवार की रात एक छह साल के बच्चे की हत्या हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को उसके घर से कई मीटर की दूरी पर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने एक 25 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने कथित तौर पर अपराध में अपनी भूमिका को कबूल कर लिया है। आरोपी सफिउल मोल्लाह ने कथित तौर पर कहा है कि उसका बच्चे के पिता के साथ संबंध था और उसने गुस्से में बच्चे की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे के पिता का चमड़े के बैग का कारखाना है। उन्होंने कारखाने में काम के लिए कुछ लोगों को नियुक्त किया था। इन्हीं में से एक सफिउल भी था। सूत्रों का कहना है सफिउल और बच्चे के पिता का कई महीनों से अफेयर चल रहा था।  
विज्ञापन


सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ हफ्तों पहले बच्चे की मां को इस बारे में पता चल गया था। उसने अपने पति को काफी कुछ कहा। जिसके बाद से बच्चे के पिता ने सफिउल से बात करना बंद कर दिया। इसी बात से सफिउल गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर बरूईपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बसु का कहना है, "आरोपी ने शुरुआत में अपराध में किसी भी तरह से शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उसने अपराध में अपनी भूमिका वाली बात मान ली। उसने कबूल किया कि उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या की और उसके शव को फेंक दिया। इसके बाद वह काम के लिए कारखाने चला गया।"

सूत्रों ने दावा किया है कि पुलिस को सफिउल को लेकर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बच्चे की मां से भी पूछा कि उन्हें किसी पर संदेह है या नहीं। बच्चे की मां ने बताया कि उन्हें सफिउल और अपने पति के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद पुलिस ने सफिउल से पूछताछ करना शुरू किया। 


पुलिस का कहना है कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सफिउल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता, जो कारखाने के मालिक हैं उनसे भी सफिउल से रिश्ते को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed