टीवी रिमोट के लिए भाई से हुआ झगड़ा, बहन ने लगा ली फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अजमेर में भाई-बहन के बीच टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बहन ने खुद को खत्म कर डाला। अजमेर के दहेली गेट क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की लड़की का, भाई से टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा हुआ था। इस वजह से बहन ने दुपटे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 14 साल की लड़की का नाम अनीशा उर्फ गुड्डी है और उसके पिता का नाम अख्तर हुसैन है। दरअसल, पिता दिल्ली गेट में भी रहते हैं और वह एक होटल में काम करता है। इस बीच जब वह घर में दूसरी मंजिल पर खाना खा रहे थे, उसी दौरान दोनों बच्चे तीसरी मंजिल पर टीवी देख रहे थे। दोनों के बीच में बहस हो गई और अगले दिन पिता ने गुड्डी को पंखे से लटका हुआ पाया।
डॉक्टर बोले, बच्चें जरा सी बातों पर कर लेते हैं सुसाइड
बताया जा रहा है कि गुड्डी अक्सर अपने भाई के व्यवहार से परेशान रहा करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि वारदात 2 दिसंबर की है। पुलिस ने परिजनों को लाश दे दी है और जांच में जुट गई है।
गुड्डी के इस कदम पर जेएनएन अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक बच्चों को जरा सी बात पर इस कदर गुस्सा आता है कि वे अपनी सुसाइड करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।