{"_id":"5b1661fa4f1c1ba66e8b6502","slug":"shopkeeper-shot-dead-by-customer-over-one-plate-of-biryani","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने एक प्लेट बिरयानी के पैसे मांगे, ग्राहक ने मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने एक प्लेट बिरयानी के पैसे मांगे, ग्राहक ने मार दी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत कैसे और कब आ जाए यह कोई नहीं जानता। कुछ पल पहले ही जो व्यक्ति खुश दिखाई देता है उसी को कुछ पलों बाद क्या हो जाए कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ है कोलकाता के एक दुकानदार के साथ। अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए संजय मोंडल दुकान चलाता था। लेकिन एक ग्राहक ने गोली से मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस घटना को जिसने भी सुना वही हैरानी में है। ग्राहक ने संजय की मौत केवल इसलिए कर दी क्योंकि ग्राहक ने उससे एक प्लेट बिरयानी खरीदी थी और बदले में उसने उसके पैसे मांग लिए। संजय ने ग्राहक से 190 रुपये मांगे जिसके बाद आरोपी ग्राहक पहले तो लड़ने लगा और बाद में गुस्से में आकर गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना कोलकाता के परगनास जिले की है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मोहम्मद फिरोज है।
विज्ञापन
फिलहाल मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। संजय के भाई का कहना है, "फिरोज ने मेरे भाई को गोली मारी। इस मामले में चार लोग- रजा, फिरोज, मोगरी और सलमान शामिल थे। वे सभी बदमाश थे। हम सब काफी डर हुए हैं और हमें नहीं पता कि अपना व्यवसाय हम कैसे चलाएं।"
पुलिस के मुताबिक यह झगड़ा महज एक प्लेट बिरयानी को लेकर हुआ था। जिसके बाद संजय को आरोपी ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही मोहम्मद फिरोज को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।