फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shopkeeper raped a minor in his shop

सौदा लेने गई 7 साल की मासूम से दुकान में रेप, ऐसे रोक दी चीखें

Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper raped a minor in his shop
सौदा लेने घर से निकली सात साल की मासूम को दुकानदार ने दुकान के अंदर खींचकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वो नहीं रूका और.... मासूम चीख न सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। परिवार बच्ची को ढूंढता हुआ दुकान के पास पहुंचा तो दरिंदा उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। मामला भोजीपुरा थाने पहुंचा तो दबिश पड़ने से पहले ही दुकानदार घर से भाग निकला। पुलिस ने दुकानदार के परिवार को थाने में बैठा लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


घटना, यूपी के गांव गांव रम्पुरा माफी की है। मंगलवार शाम छह बजे गांव में रहने वाले पेशे से मजदूर एक शख्स की सात साल की बेटी तेल लेने पड़ोस में कौशर खां की परचून की दुकान पर गई थी। मासूम अकेली थी, इसका फायदा उठाकर दुकानदार ने उसे दुकान में खींच लिया। बंधक बनाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। वह चिल्लाई तो पहले हाथ से मुंह बंद किया, लेकिन बाद में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। बच्ची काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारवाले उसे ढूंढते हुए दुकान के पास पहुंच गए। इनकी आवाज सुनकर कौशर खां भाग निकला। 
विज्ञापन

 

60 साल का दुकानदार पहले भी करता रहा छेड़छाड़  

shopkeeper raped a minor in his shop
रात आठ बजे पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ भोजीपुरा पवन कुमार सिंह ने दुकानदार के फरार होने पर उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को थाने में बैठा लिया। आरोप है कि 60 साल का दुकानदार पहले भी गांव में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करता रहा है। गांव वालों के विरोध के बावजूद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई। 

दुकानदार गल्ले से सारे रुपये लेकर भागा। गांव के कई घरों में भी कौशर को तलाशा गया, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसको आंतरिक रक्तस्राव की समस्या बताई गई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मासूम से दुष्कर्म करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed