फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sexual exploitation of young women who treated ram rahim as God

जो युवतियां राम रहीम को भगवान मानती थीं, उन्हीं का यौन शोषण

Wed, 30 Aug 2017 09:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
sexual exploitation of young women who treated ram rahim as God

अदालत के अंदर 10-10 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों ने जज के सामने दलीलें दीं। सीबीआई के वकील ने पीड़िताओं का दर्द उजागर किया।

विज्ञापन


डेरा मुखी के वकील सुरेंद्र कुमार गर्ग नरवाना ने अदालत के सामने डेरा मुखी के कमजोर स्वास्थ्य से लेकर समाज सेवा के 133 काम गिनाए। साथ ही कहा कि 18 साल पुराना केस है। इसके बाद किसी अन्य मामले में डेरामुखी को दोषी नहीं ठहराया गया है। लिहाजा इन मामलों में इन वजहों को ध्यान में रखा जाए और कम से कम सजा सुनाई जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जज के आगे हाथ जोड़े, फर्श पर गिर कर रोए, जानिए कोर्ट रूम की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने अदालत से डेरा मुखी को सख्त सजा देने की बात कही। कहा कि दोनों पीड़िता डेरा मुखी को पितातुल्य मानती थीं और भगवान की तरह उनकी पूजा करती थीं। लेकिन डेरा मुखी ने उनका विश्वास तोड़ा और उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सीबीआई के वकील ने यह भी कहा कि दोनों पीड़िताएं डेरा मुखी के संरक्षण में डेरे में रहती थीं लेकिन डेरा मुखी ने उनके साथ जो बर्ताव किया वह बंधक बनाकर बलात्कार करने से कम नहीं था। ऐसे में गुरमीत राम रहीम को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

sexual exploitation of young women who treated ram rahim as God

बचाव पक्ष के वकील ने यह कहते हुए डेरा मुखी के साथ सजा में नरमी बरतने की अपील की कि उनकी उम्र 50 साल है और वह पिछले आठ वर्षों से हाइपर-टेंशन, गंभीर डायबिटीज और पीठ दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि उनके मुवक्किल सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते रहे हैं इसलिए उनकी सजा कम की जाए।

ये भी पढ़ें- राम रहीम के बाद आज होगा 'देशद्रोही' रामपाल के गुनाहों का हिसाब, हिसार में धारा 144

इस पर सीबीआई के वकील ने कहा कि, डेरा मुखी ने भक्तों के बीच खुद को गॉडमैन की तरह पेश किया था और अपने इसी आडंबर का बेजा फायदा उठाते हुए बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया। यह कोई साधारण मामला नहीं बल्कि रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला है जिसका समूचे समाज पर असर पड़ा है। लिहाजा अपराधी को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। 

अपराधी बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व है और इसलिए उसे अधिकतम सजा देकर इस कद के अपराधियों और समाज को कड़ा संदेश पहुंचाना जरूरी हो गया है। अपराधी ने अपने पद और प्रभाव का बेजा इस्तेमाल करते हुए असहाय और अभागी पीड़िताओं के साथ बलात्कार किया है और इस बारे में किसी को बताने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी है। लिहाजा अपराधी को सजा देते समय इस बात का भी ख्याल रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed