{"_id":"5b973a9c867a5501332a575e","slug":"sexally-abused-girl-commits-sucide-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप से पीड़ित लड़की ने आग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कहा खाना बनाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप से पीड़ित लड़की ने आग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कहा खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस और लड़की के मृत्यु पूर्वक दिए बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है। जलने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई लड़की और उसके परिवार ने कहा कि उसने ये कदम दुष्कर्म से आहत होकर उठाया था। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह खाना बनाते समय दुर्घटनावश जल गई। हालांकि परिवार की तहरीर को आधार मानकर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि लड़की के जलने की सूचना पर जब पुलिस पहुंची और उसे उपचार के लिए लाया गया तो उस दौरान पुलिस से बातचीत व मृत्यु पूर्व बयान में उसने अपने साथ गांव के ही सोनू व ललित द्वारा शौच को जाते समय बाइक पर जंगल में गांव से दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई थी। साथ में यह भी बताया कि खाना बनाते समय वह अचानक जल गई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पिता ने किशोरी द्वारा दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या करना बताया है। इसी आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि यह किशोरी दो दिन पहले पुलिस को रात करीब 12 बजे गांव के पास मिली थी। उस समय पूछने पर उसने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल आना बताया था। इसके बाद पुलिस उसे घर छोड़ने गई थी। पिता ने पुलिस के पूछने पर बताया कि वह छत पर सो रही थी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन