फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sex Racket Exposed in delhi, three sisters arrested

ऑनलाइन सेक्स रैकेट: वेबसाइट पर फोटो दिखाकर होती थी बुकिंग, PAYTM से पेमैंट

Tue, 23 Jan 2018 08:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket Exposed in delhi, three sisters arrested
फाइल फोटो
वेबसाइट पर फोटो दिखाकर बुक‌िंग की जाती थी। पैमेंट पेटीएम से होती थी। सेक्स रैकेट को तीन बहन चलाती थीं। जानिए उनके काले कारोबार की सच्चाई।
विज्ञापन


घटना दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली तीन बहनों को गिरफ्तार किया है। वह वेबसाइट के माध्यम से रैकेट चला रही थीं। रैकेट का भंडाफोड़ एक लड़की की शिकायत के बाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें ऑनलाइन पेमेंट के साथ-साथ पेटीएम का इस्तेमाल करती थीं। यह मामला तब सामने आया, जब उन्होंने एक लड़की की फोटो वेबसाइट पर डालकर लोगों को बुक करना शुरू किया।
विज्ञापन


उक्त लड़की को इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस के पास शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और 15 मोबाइल, 20 सिम, 15 बैंक अकाउंट और एक लैपटॉप मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sex Racket Exposed in delhi, three sisters arrested
sonu punjaban
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली की लेडी डॉन कही जाने वाली और सेक्स रैकेट चलाने के लिए कुख्यात सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा (40) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपराध शाखा ने इस बार उसे अगवा कर 16 वर्षीय किशोरी से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। 

मकोका में आरोपी रही सोनू पंजाबन अक्तूबर 2014 में तिहाड़ जेल से छूटी थी। इसके बाद उसने अपना नेटवर्क दोबारा सेट कर धंधा शुरू कर दिया था। गिरफ्तारी के समय सोनू पंजाबन ने कमला मार्केट थाने में खूब हंगामा किया। 

बाद में उसे शांत कराया गया। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2014 में 16 वर्षीय किशोरी घर के पास से रहस्यमय हालात में गायब हो गई थी। परिजनों की सूचना पर नजफगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

किशोरी का पता न चलने पर तफ्तीश 2017 के शुरुआती माह में अपराध शाखा को सौंप दी गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस व अन्य तरीकों से किशोरी की तलाश की, पर नाकाम रही। इधर, जून 2017 में अचानक किशोरी खुद ही घर लौट आई। उसने जो खुलासे किए, उससे परिवार के होश उड़ गए। 

किशोरी ने बताया कि घर के पास से ही दो युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। बाद में उसे खुद को सोनू पंजाबन बताने वाली महिला के सामने पेश किया गया। काफी समय तक सोनू ने बंधक बनाकर उससे वेश्यावृत्ति कराई। बाद में लखनऊ के एक दलाल को बेच दिया गया। किशोरी गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed