फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   seven juvenile gangrape twiced a eleven years old girl in Shilang

7 नाबालिगों ने 11 साल की किशोरी का किया गैंगरेप, गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
seven juvenile gangrape twiced a eleven years old girl in Shilang
rape with minor

विज्ञापन

मेघालय की राजधानी शिलांग घिनौनी गैंगरेप की वारदात से शर्मसार हुई है। 7 नाबालिगों ने कथित तौर पर 11 साल की बच्ची का दो बार गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक पश्चिम खासी हिल्स जिले के मावटेन गांव में 11 साल की बच्ची का 7 नाबालिग लड़कों ने दो बार गैंगरेप किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले खेत के अंदर और फिर उसके घर पर 13 जनवरी को गैंगरेप किया। इस वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

14 से 16 की उम्र के बीच के हैं सभी आरोपी

बताया जा रहा है कि  गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी 14 से 16 साल की उम्र के हैं।  इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 जी (सामूहिक बलात्कार) और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।

बता दें कि शिलांग में रेप की वारदातें आए दिन सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक आकंड़ा सामने आया था जिसके मुताबिक मेघालय में बच्चों के साथ रेप की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से आए इस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल 22 बलात्कार और पॉस्को के 101 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed