फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   serial rapist arrested in bengaluru for now rape and molested two women

सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, बचने के लिए तीन पुलिस वालों को किया घायल

Thu, 09 Mar 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 09 Mar 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
serial rapist arrested in bengaluru for now rape and molested two women

बंगलूरू से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसका जेल में आना-जाना आम हो गया। दरअसल, इस शख्स को रेप और यौन शोषण के आरोप में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इसका नाम शिवराम रेड्डी है और अब उसे एक सीरियल रेपिस्ट भी कहा जाता है। 

विज्ञापन


इस बार उसे एक महिला का रेप और दूसरी के साथ यौन शोषण के आरोप में धर-दबोचा गया है। चौंका देने वाली बात है कि उसने गिरफ्तारी से बचने कि लिए तीन पुलिस वालों को घायल कर दिया। लेकिन कड़ी मश्कत के बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, साल 2014 में शिवराम रेड्डी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया और ये साल 2015 में जेल से छूट कर बाहर आया गया। लेकिन शिवराम की महिलाओं के प्रति गंदी सनक यहीं नहीं रुकी और वो उन्हें लगातार अपना शिकार बनाता गया। बताया जा रहा है कि इसका टारगेट पीजी में या सिंगल रहने वाली महिलाओं होती थीं। जिनके साथ वो रेप करने के बाद उन्हें लूट भी लिया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने वाली लड़की का किया रेप

serial rapist arrested in bengaluru for now rape and molested two women

इस बार भी उसने कुछ ऐसा ही किया। उसने कथित तौर पर हॉस्टल में रहने वाली लड़की का चाकू की नोक पर रेप किया। और दूसरी महिला का यौन शोषण करके उसे लूट लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी नजर लड़कियों के साथ उनके पैसे पर भी रहती थी। 

दरअसल, पीजी में रहने वाली लड़की ने पुलिस से रेप की शिकायत की। इसी बीच दूसरी लड़की ने भी अपने साथ हुई वारदाते के बारे में पुलिस को बताया।

पुलिस को शिवराम पर शक हुआ और उन्होंने उसकी तस्वीर पीड़िताओं को दिखाई। पहचान के बाद पुलिस ने शिवराम की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस बार शिवराम के खिलाफ ऐसे सबूत है कि उसे लंबी जेल काटनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed