फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   schoolgirl kidnapped and raped in palwal

छात्रा का अपहरण कर पिलाया नशीला पदार्थ, फिर लूटी आबरू

Sat, 12 Aug 2017 09:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
schoolgirl kidnapped and raped in palwal
फाइल
पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत से कक्षा दसवीं की छात्रा का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई मंजू के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी पास ही के एक स्कूल में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। प्रतिदिन की तरह गत 10 अगस्त को सुबह किशोरी घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही देर रात तक घर पहुंची।
विज्ञापन


जब परिजनो ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे इस्लामाबाद निवासी दीपक अपने साथ अपहरण कर ले गया है। अगले दिन पीड़ित छात्रा जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनो को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिक़ल प्रशिक्षण कराया जिसमे उसके दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed