बेंगलुरु: कार्यकर्ता की हत्या पर RSS नाराज, सड़कों पर प्रदर्शन
Bengaluru: RSS-BJP leaders stage a protest after a RSS worker was hacked to death yesterday. pic.twitter.com/HYihB6KF1F
— ANI (@ANI_news) October 17, 2016विज्ञापन
हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और कही पर भी लोगों को इक्कठ्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। इस बीच आरएसएस की ओर से नारेबाजी की जा रही है और इन हमलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
बाइक से गिराया और फिर किया धारदार हथियार से हमला
रविवार की दोपहर दो शख्स बाइक पर आए और उन्होंने 35 साल के रुद्रेश आर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल, पेशे से खुद्रा व्यापारी रुद्रेश आरएसएस की एक मीटिंग से ही वापस लौट रहा था। हत्यारों ने बाइक पर आ रहे रुद्रेश को गिरा दिया और हमला कर खून से लथपथ कर दिया।
कातिलों को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। घायल रुद्रेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संघ के शहर प्रवक्ता राजेश पद्मार ने आरोप लगाया कि यह संगठित तरीके से संघ के कार्यकर्ताओं को मिटाने का सिलसिला है।