फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   RPF jawan tried to rape a woman in kota got arrested

कोटा: RPF के जवान ने नशीला पदार्थ देकर की महिला से रेप की कोशिश

Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
RPF jawan tried to rape a woman in kota got arrested
डेमो पिक

लोगों की की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले ही अगर अपराध करने लगे तो ये अपने आप में बेहद चिंता जनक है। राजस्थान के कोटा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान पर महिला का रेप करने की कोशिश आरोप लगा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक जवान ने कथित तौर पर 30 साल की महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जवान का नाम खेमचंद वर्मा है और उसे महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया कि वो अपने दो बच्चों के साथ वाराणसी घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। लेकिन ट्रेन लेट होने का फायदा खेमचंद ने उठाया। वो उसे अपने क्वार्टर पर ले आया और यहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने लगा। क्वार्टर पर पहले से एक शख्स मौजूद था, जो खेमचंद के आते ही वहां से चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद खेमचंद ने लाइट बंद करके महिला का रेप करना चाहा, लेकिन उसने ऐसा होने नहीं दिया। वो किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और स्टेशन पर जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। आरोपी जवान के खिलाफ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed