{"_id":"59d7832e4f1c1b6a678b462e","slug":"rickshaw-driver-murdered-his-wife-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बोली- मम्मी के केरेक्टर पर था शक, इसलिए पापा ने उन्हें मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बोली- मम्मी के केरेक्टर पर था शक, इसलिए पापा ने उन्हें मार डाला
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के कांशीराम आवास में रिक्शा चालक सूरज लाल ने गुरुवार की सुबह पत्नी अनीता देवी (30) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। रिक्शा चालक को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बेटी की गवाही पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में महिला के करीबी पड़ोसी को पुलिस तलाश रही है। पड़ोसी को ही पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बताया गया।
सूरज लाल रिक्शा चलाकर पत्नी और चार बच्चों के साथ साली के कांशीराम कालोनी स्थित आवास में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। खोराबार पुलिस के मुताबिक सूरज को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस पर कई बार विवाद और दोनों में मारपीट की नौबत आ जाती थी।
कई बार घर और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। सूरज बुधवार को रिक्शा चलाने निकले थे लेकिन लौटे नहीं। गुरुवार को सुबह नौ बजे वह घर आ गए। इस बीच पड़ोस के एक युवक को घर पर देख सूरज का पारा चढ़ गया और विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इस पर युवक भाग गया। इसके बाद गुस्से में सूरज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान बेटी बड़ी बेटी सपना स्कूल से लौट आई। बेटी ने पिता को घर से निकलकर भागते देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।