फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर करने लगा रेप
- शोध छात्रा ने छात्र के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा
- बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमडी का छात्र है आरोपी, शोध छात्रा भी बीएचयू की ही
- शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था यौन उत्पीड़न, तफ्तीश में जुटी लंका पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बीएचयू में वो दोनों गए तो थे अपने सुनहरे भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए, लेकिन करने लगे वो सब कि शर्म आती है बताते हुए।
विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्व विद्यालय की एक शोध छात्रा ने बीएचयू के ही रेजिडेंट डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रियांस जैन के खिलाफ लंका पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोप है कि तीन साल पहले फेसबुक पर डॉ. प्रियांस से छात्रा की दोस्ती हुई थी। फिर प्यार और शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लंका पुलिस आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर की तलाश में जुटी है।
झारखंड निवासी छात्रा ने तीन साल पहले बीएचयू के एक विभाग में पीएचडी के लिए दाखिला लिया। उसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती बीएचयू आईएमएस के त्वचा रोग विभाग के छात्र और सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले डॉ. प्रियांस से हुई। छात्रा का आरोप है कि डॉ. प्रियांस ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
उन दिनों छात्रा नगवां स्थित एक निजी हॉस्टल में रहती थी। डॉ. प्रियांस ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसका कमरा बदलवाकर उसे सामने घाट स्थित अपने एक परिचित के घर में रखवाया।
'शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध'
छात्रा जब सामने घाट रहने लगी तो डॉ. प्रियांस भी यहां आने-जाने और साथ रहने लगा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच, छात्रा को बीएचयू कैंपस में हॉस्टल आवंटित हो गया। बीते साल नवंबर में वह हॉस्टल में आकर रहने लगी। दोनों के बीच संबंधों में तब दरार आनी शुरू हुई जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया।
तहरीर के मुताबिक डॉ. प्रियांस ने शादी से इनकार करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा के साथ उसकी जोर-जबरदस्ती और बढ़ गई। आखिरकार मंगलवार की रात छात्रा ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा ने कहा कि वह डॉ. प्रियांस को उसके किए की सजा दिलाना चाहती है।
बता दें कि आरोपी मेडिकल छात्र राजस्थान के भीलवाड़ा के हरदा का रहने वाला है।
छात्रा ने ये भी आरोप लगाया कि डॉ. प्रियांस उसे जबरन कई तरह की टैबलेट खिलाता था। जिसके बाद वह अर्धचेतना की स्थिति में हो जाती थी। उसने इस मामले की शिकायत जनवरी में महिला हेल्पलाइन 1090 और बीएचयू में भी की थी। उसी के बाद से उसकी धमकी का सिलसिला तेज हो गया था।