फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   regions of mathura highway is selling for crime

यहां क्राइम के लिए बिकता है हाईवे, अपराधी लगाते हैं बोलियां

Thu, 22 Dec 2016 12:30 PM IST
पुनीत शर्मा/ राजेश भाटिया, मथुरा
पुनीत शर्मा/ राजेश भाटिया, मथुरा Updated Thu, 22 Dec 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
regions of mathura highway is selling for crime

लचर कानून व्यवस्था की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश से एक और हिला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मथुरा में क्राइम करने के लिए हाईवे को बेचा जा रहा है। जरायम की दुनिया से आई यह खबर वाकई हैरान करने और डरा देने वाली है। अपराधी यहां पर इलाकों के लिए बोलियां लगाते हैं।

विज्ञापन


पहले सल्ली नाम का शख्स इन इलाकों को बांटता था, लेकिन अब शख्स साहून इन्हें बांट रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और तेलंगाना तक वारदातें की जा रही हैं। खास बात यह है कि बदमाशों के गिरोह ने कैश की सटीक सूचना देने के लिए अपने एजेंट भी छोड़े हुए हैं। उन्हें हर वारदात के बाद कमीशन दे दिया जाता है।

विज्ञापन

बड़े क्रिमिनल ने बिखरे गिरोह को जोड़कर बनाया गैंग

regions of mathura highway is selling for crime

क्रिमिनल शेर खां की गिरफ्तारी के बाद क्राइम का जो नेटवर्क सामने आया है, वह एक लाख के इनामी बदमाश साहून के इर्द गिर्द ही घूम रहा है। साहून कभी सल्ली गैंग का सदस्य था। 2012 में सल्ली के गिरफ्तार होने के बाद साहून ने बिखरे गिरोह को जोड़ गैंग बनाया। 

साहून के गैंग में 12 बदमाश बताए जाते हैं। इनमें हापुड़ का लीलू, हरियाणा का उमर, मुस्तकीम और कासिम शामिल हैं। एक तुर्रा नाम का शार्प शूटर, जो पहले सल्ली गैंग में था वह भी साहून के साथ ही जुड़ गया है। पुलिस का कहना है कि अब साहून ने अपने साथ जो गैंग जोड़ें हैं वह सभी हाईवे पर लूटपाट करते हैं।

अपराधी तय कर लेते हैं अपने-अपने इलाके

regions of mathura highway is selling for crime

सबका इलाका तय किया गया है। बड़े शहर के आसपास का क्षेत्र गैंग लीडर के पास ही रहता है। तय होता है कि कभी एक दूसरे के इलाके में लूटपाट नहीं करेंगे। इसी गैंग ने पिछले साल एलसीडी और चीनी से भरे ट्रकों को लूटा था। पुलिस पूछताछ में शेर खां ने जो बताया उसके मुताबिक साहून ने कई राज्यों में हाईवे के लुटेरों को अपने साथ जोड़ रखा है।

साहून वारदात करने के लिए इन्हें गाड़ियां और हथियार उपलब्ध कराता है। हैदराबाद, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हाईवे पर जो भी वाहन लूटा जाता है उसे लेकर मेवात पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

32 मोबाइन नंबर सर्विलांस पर लगे

regions of mathura highway is selling for crime

पुलिस ने साहून तक पहुंचने के लिए करीब बत्तीस मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा रखे हैं। अभी तक जो डिटेल सामने आ रही है, उसके मुताबिक वह हर दूसरे दिन अपना मोबाइल नंबर बदल देता है। उससे जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों पर भी नजर रखी जा रही है। 

साहून की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया गया है। स्वाट टीम भी दबिश दे रही है। हाईवे पर 55 बैरियर लगाकर ड्यूटियां कराई जा रही हैं। हाईवे की सुरक्षा को चौकस इंतजाम किए गए हैं। साहून को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed