फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rave party busted in bhopal, many held

रेव पार्टी का भंडाफोड़, लड़कियों के साथ नाचते मिले व्यापारी और बिल्डर

Thu, 19 May 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
rave party busted in bhopal, many held
मध्यप्रदेश में भोपाल में भाजपा नेता के भाई के वॉटर पार्क में एक हाईप्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर मौज मना रहे 21 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 6 युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एएसपी मयंक अवस्‍थी ने बताया कि पकड़ी गई युवतियां मुंबई की रहने वाली हैं जबकि व्यापारी और बिल्डर स्‍थानीय थे। सभी आरोपियों के खिलाफ अश्लीलता निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए गणमान्य लोगों में एलएन मेडिकल कॉलेज निदेशक, एक रियल स्टेट डेवलपर्स के निदेशक, एक फिल्म निर्माता और कुछ बिल्डर शामिल थे।

युवतियों के ऊपर कर रहे थे नोटों की बारिश

rave party busted in bhopal, many held
एएसपी ने बताया कि मौके से चार कार्टन 10-10 की नोटें बरामद हुई हैं जो डांस करने वाली युवतियों के ऊपर बरसाए जा रहे थे।

मौके से शराब की बोतलें, नाचने के वस्‍त्र और घुंघरू भी बरामद किए गए हैं। मौके से बरामद किया गया कुल कैश 64 हजार रुपए था। हालांकि इस पार्टी से कोई ड्रग नहीं बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस मौज मस्ती का आयोजन होशंगाबाद रोड स्थित कान्हा फन सिटी में आयोजित किया गया था। रेव पार्टी के आयोजन के मुख्य आरोपियों में से एक फल सिटी का मालिक बल्लू पाटीदार भी है जो मौके से भाग निकला था। बल्लू पाटीदार भाजपा नेता चेतन पाटीदार का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed