फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   raped with FOUR years old girl IN Lakhimpur Kheri

खेल रही मासूम अचानक हुई गायब, गन्ने के खेत में इस हाल में देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 01 Nov 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Wed, 01 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
raped with FOUR years old girl IN Lakhimpur Kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक चार साल की मासूम बच्ची मुर्गी फार्म में खेल रही थी, अचानक वो गायब हो गई। तलाश के बाद बच्ची एक खेत में ऐसे हाल में मिली कि उसे देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ इलाके में मंगलवार को मुर्गी फार्म में खेल रही चार साल की बच्ची को एक दरिंदा मुंह दबाकर उठा ले गया और कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सामने आया हैरान करने वाला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के दौरान बच्ची खेत में तड़पती मिली। खून से लथपथ बच्ची को लेकर घर वाले कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की बिगड़ रही हालत को देखकर उसे जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां से हालत बिगड़ने पर बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

थाना हैदराबाद इलाके के एक गांव का रहने वाले युवक ने बताया कि वह गोला कोतवाली इलाके में एक मुर्गी फार्म पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है और वहीं मजदूरी करता है। मुर्गी फार्म बड़ा होने के कारण फार्म मालिक ने उसे पॉलिथीन लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया है। 

raped with FOUR years old girl IN Lakhimpur Kheri
प्रतीकात्मक तस्वीर
वह अपनी पत्नी के साथ मुर्गी फार्म के दूसरे हिस्से में चूजों को दाना-पानी दे रहा था और उसकी चार वर्षीय पुत्री पहले हिस्से में खेल रही थी। इसी बीच अज्ञात युवक फार्म के अंदर घुस आया और मुंह दबाकर बच्ची को कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में उठा ले गया। 

पिता ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद जब वह चूजों को दाना-पानी देकर वापस आया तो देखा बच्ची गायब थी। इस पर उसने कई आवाजें लगाईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बच्ची को पहले इधर-उधर देखा, लेकिन जब उसका पता नहीं लगा। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम

इस पर उसने पत्नी और फार्म मालिक आदि के साथ मिलकर पुत्री की तलाश की। तलाश के दौरान गन्ने के खेत में बच्ची पड़ी मिली। उसके कपड़े खून से सने थे। उसकी हालत काफी गंभीर थी। इस पर वह उसे लेकर कोतवाली गोला पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

raped with FOUR years old girl IN Lakhimpur Kheri
rape
हरकत में आई पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे एक दरोगा और महिला सिपाहियों के साथ जिला महिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही बच्ची बेहोश हो गई। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया। 

महिला डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट है। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया है। उधर कोतवाल गोला मधुकांत मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जिला महिला अस्पताल भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed