महिला का आरोप, तीन महीने तक विधायक समेत दर्जनों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के करौली में एक महिला ने एक विधायक और उसके दर्जनों साथियों पर रेप का आरोप लगाया है। 21 साल की शादीशुदा महिला की तरफ से करौली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि करीब तीन महीने तक उसका कथित तौर पर रेप किया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक विधायक का नाम किरोडी़ लाल मीना है और वह नेशनल पीपुल पार्टी के प्रमुख हैं।
सवालों में घिरने के बाद विधायक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है। इस बीच बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही महिला और परिवार के कई सदस्य गायब हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि वह सब सुरक्षित हैं।
पति ने बेचा 5 हजार में
करौली पुलिस अधिकारी हेमाराम चौधरी ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने भी मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। बड़ी बहन के मुताबिक उसकी बहन की शादी उसके देवर से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही देवर का क्रूर चेहरा सामने आ गया। खुलासा हुआ कि इस घिनौने अपराध में पीड़िता का पति भी शामिल है जिसकी मदद से कसारा गांव में पांच लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।
पूरे मामले में चौंका देने वाला सच सामने आया है कि कई बार पीड़िता के साथ पति की मौजूदगी में भी रेप हुआ। इतना ही नहीं एक दिन पति ने खुद महिला को एक शख्स के घर छोड़ा और उससे पांच हजार रुपये भी लिए।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता को ढोलपुर और जयपुर जगहों पर ले जाया गया जहां पर विधायक ने कथित तौर पर उसका रेप किया।
शिकायत में रिश्तेदारों का नाम भी शामिल