फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape by kidnapping a minor girl in Nunh

चार भाईयों ने नाबालिग का किया अपहरण, फिर लूटी आबरू

Sun, 20 Aug 2017 01:05 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rape by kidnapping a minor girl in Nunh
फाइल
नूंह के तावडू के एक गांव में एक नाबालिग लडकी को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लडकी के पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। हालांकि अभी तक लड़की के बयान अदालत में नहीं कराए जा सके हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित लडकी के पिता ने शिकायत दी कि 17 अगस्त को दिन में उसकी 15 वर्षीय लड़की जंगल में गई हुई थी। काफी लंबे समय तक घर वापिस नहीं आई तो दिन में करीब साढ़े चार बजे आरोपियों के पिता ने उसे फोन पर बताया कि उनकी लडकी उसके घर पर है। सूचना पाकर आरोपियों के घर पहुंचे पीड़ित लड़की के पिता ने उनसे अपनी लड़की की मांग की। उन्होंने लड़की को पिता के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घर आकर लड़की ने अपने पिता को बताया कि आरोपी आमिर ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया तथा खींच कर बाजरे के खेतों में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। थोडी देर बाद आरोपी आमिर ने फोन पर अपने भाइयों सद्दाम, अफसर तथा शौकत को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। अपने घर ले गए। यहां आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और आरोपी आमिर ने एक बार फिर से उसके साथ रेप किया। लड़की के आरोपों के आधार पर पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर चारों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed