पुजारी बन दिन में करता था पूजा-पाठ, रात में दिया बड़ी चोरियों को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिन में पुजारी बन पूजा-पाठ और रात में गैंग के साथ चौरी करता था। टाइम ऑफ इंडिया के अनुसार इस शख्स का नाम अजय मधुकर गायकवाड़ है और इसके खिलाफ चोरी के 130 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि अजय के साथ तीन और लोग चोरियों को अंजाम देते थे। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक की तलाश की जा रही है। दरअसल इस गैंग ने पुणे, ठाणे और कल्याण में चोरियां की है और इनके पास से 878 ग्राम सोना और चांदी बरामद हुई है।
पुजारी ने चोरी न करने का लिया था प्रण, लेकिन वादा तोड़ा
गैंग के मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल शेख, मदन वीरन स्वामी काफी समय से अजय से जुड़े हुए थे। खबरों के अनुसार पुलिस ने पहले भी पुजारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसने वादा किया था कि वह अब ऐसा नहीं करेगा।
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुषमा चव्हाण ने बताया,' गैंग ज्यादातर हाईवे से जुड़े अपार्टमेंट को अपना निशाना बनाता था, जहां इन्होंने कई बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। '