फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Property Dealer Woman gangraped in car in Allahabad

'मुझे जबरन शराब पिलाई और...', प्लाट दिखाने के बहाने महिला से कार में गैंगरेप

Sun, 05 Jun 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
Property Dealer Woman gangraped in car in Allahabad
महिला से गैंगरेप - फोटो : demo

यूपी के इलाहाबाद के सिविल लाइंस में महिला को प्लाट दिखाने के बहाने कार में ले जाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। शुक्रवार रात लगभग पौने दो बजे आरोपी महिला को सिविल लाइंस बस अड्डे पर छोड़ने आए। तभी महिला ने भीड़ और पुलिस देखकर शोर मचा दिया। हंगामा होते देख दो आरोपी कार से उतरकर भाग निकले। एक आरोपी को पुलिस ने कार समेत दबोच लिया। 

विज्ञापन


खबर पाकर महिला के परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा लिखकर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।

मूलरूप से मिर्जापुर की रहने वाली पैंतीस वर्षीय एक महिला सिविल लाइंस इलाके में परिवार समेत किराए पर रहती है। वह प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ी है। कुछ दिन पहले उसका संपर्क भावापुर करेली के प्रापर्टी डीलर श्याम किशोर पाल से हुआ। उनके बीच अक्सर व्यवसाय को लेकर बातचीत होती रहती थी। शनिवार शाम श्याम किशोर महिला को घूरपुर में प्लाट दिखाने के बहाने कार से लेकर गया।

विज्ञापन

'मुझे जबरन शराब पिलाई और...'

Property Dealer Woman gangraped in car in Allahabad

महिला का आरोप है कि कार में श्याम किशोर के अलावा उसके दो दोस्त अरुण कुमार और जुगनू भी थे। वे उसे एक प्लाट पर ले गए। उसे दिखाने के बाद कार में लेकर घर लौटने के बजाय घूमने लगे।

महिला का आरोप है कि उसके साथ कार में तीनों अश्लील हरकतें करने लगे। उसे जबरन शराब पिलाया गया और कार में जबरन गैंगरेप किया गया।आरोपी बदहाल पीड़िता को सिविल लाइंस बस अड्डे के पास शनिवार रात लगभग दो बजे छोड़ने आए। महिला ने बस अड्डे के पास पुलिस देख शोर मचा दिया। 

महिला को कार में शोर मचाते देख भीड़ दौड़ पड़ी। यह देखकर पुलिसवाले भी दौड़े। कार में बैठे दो युवक तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद आरोपी को थाने ले गए। एसएसआई अरविंद तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखकर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नीली बत्ती लगी गाड़ी से पहुंचे पीड़िता के घरवाले

Property Dealer Woman gangraped in car in Allahabad

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने घरवालों को फोन से सूचना दी तो पति और बेटा भी आ गए। बताया जाता है कि पीड़िता का पति एक मजिस्ट्रेट का ड्राइवर है। घटना की जानकारी होने के बाद वह कार से बेटे के साथ थाने पहुंचा था। 

थाने में जमकर हंगामा, मारपीट 

गैंगरेप पीड़िता ने जब सिविल लाइंस बस अड्डे पर भीड़ देखकर शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। भीड़ के आते ही पीड़िता आरोपी श्याम किशोर पर टूट पड़ी। चप्पल, लात-घूंसों से पीटने लगी। पुलिस किसी तरह आरोपी को लेकर थाने पहुंची। खबर पाकर थाने पहुंचे पीड़िता के पति और बेटे को जब पता चला कि एक आरोपी पकड़ा गया है तो वे उस पर टूट पड़े। थाने में मारपीट होने लगी। किसी तरह सिपाहियों ने आरोपी को उनके चंगुल से छुड़ाकर लॉकअप में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed