फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   prisoner flee from byculla jail by using bamboo

'जुड़वा' में सलमान के अंदाज को कैदी ने अपनाया, उठाया ये कदम कि हर कोई हैरान

Tue, 08 May 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
prisoner flee from byculla jail by using bamboo
- फोटो : mumbai mirror

मुंबई की भायखला जेल से एक कैदी फिल्मी अंदाज में  फरार हुआ है। उसने फिल्म जुड़वा में सलमान खान के अंदाज को अपनाया है और उसके इस कदम ने जेल प्रशासन की हाई सिक्योरिटी की धज्जियां उड़ा दी है। दरअसल, कैदी ने सलमान के स्टाइल में बांस का इस्तेमाल किया है और वह फरार होने में कामयाब भी हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कैदी का नाम  नाम मजीद शेख (19) है और वह गोरेगांव का रहने वाला है। उसे रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल परिसर में रिपयेरमेंट का काम चल रहा था और इसी का फायदा मजीद ने उठाया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मजीद को बांस की मदद से भागते हुए देखा है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 224 के तहत शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही रेलवे पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है, ताकि कैदी के नजर आने पर उसे फिर गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई मिरर की जानकारी के मुताबिक मजीद को 3 मई को जेल में डाला गया था और उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप था। बता दें कि महाराष्ट्र की भायकुला जेल सिक्योरिटी के हिसाब से चर्चित है और यहां शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी सजा काट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed